बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) हो गये हैं। एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के नाम चयन के बाद सीएम नीतीश अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंच गये। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से सीएम नीतीश मुलाकात कर रहे हैं। कर्पूरी सभागार में मुलाकात हो रही है।
चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान हुए लोजपा (आर) में शामिल , इसबार चतरा से मिली है लोजपा को सीट
बता दें कि महागठबंधन ने चारो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय कार्यालय ने तरारी व रामगढ़ विधान सभा उप चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। तरारी से विशाल प्रशांत एवं रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह भाजपा उम्मीदवार होंगे। NDA में दो सीट भाजपा, एक सीट जदयू और एक सीट हम को मिली है। चिराग पासवान ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि उनकी पार्टी लोजपा आर उप चुनाव नहीं लड़ेगी।
जीतन राम मांझी ने अपनी बहु दीपा मांझी को इमामगंज से उम्मीदवार बनाया है तो वहीं बेलागंज विधानसभा सीट पर जदयू ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि कुछ दिन पूर्व जदयू नेत्री सह पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर एनआईए की कार्रवाई हुई थी। जदयू के आला कमान ने पूर्व में हुई बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को अतरी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर जदयू के आला कमान ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी पर भरोसा कर बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।