बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरित मानस पर विवाद टिप्पणी दी थी। उनके उस बयान पर सियासत काफी तेज हो गया है। देश में हर तरफ उनका विरोध किया जा रहा है। वही विपक्ष तो विपक्ष लेकिन अब सत्तापक्ष भी उनके बयान की कड़ी निंदा कर रहे है। वही राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने न सिर्फ चंद्रशेखर के बयान का समर्थन किया है बल्कि यहां तक कह दिया कि रामायण में बहुत सारा कूड़ा करकट है। लेकिन अब RJD शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के समर्थन में उतर गए है। काफी समय से चुप्पी साधने के बाद राजद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
चंद्रशेखर को शिवानंद का समर्थन, कहा- रामायण में है कूड़ा-करकट
“कमंडल पर मंडल भारी”
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने चंद्रशेखर को आश्वस्त किया है कि पार्टी उनके बयान के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर साथ खड़े हैं और मैं चंद्रशेखर को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और कमंडल वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जगदानंद ने कहा कि जो हमारी सामाजिक न्याय की विचारधारा है, समाजवाद की विचारधारा है और लोहिया जी से जो सिख हमलोगों को मिली है। जिसके लिए कर्पूरी ठाकुर हमेशा लड़ते रहे। जो राह समाजवादियों ने हमें बताई है उसपर राजनीत करने का काम प्रोफेसर चंद्रशेखर कर रहे हैं। साथ ही जगदानंद ने यह भी कहा कि राजद कभी भी कमंडल के आगे मंडल को हारने नहीं देगी।
अपने बयान पर अडिग है शिक्षा मंत्री
जगदानंद के साथ शिक्षा मंत्री भी वहां मौजूद थे। वह अब भी अपने बयान पर अडिग है। हालांकि उन्होंने यह कहा कि मैंने कही नहीं पूरे रामचरितमानस का विरोध किया है। बल्कि उन्होंने उसके कुछ हिस्से का विरोध किया है, वही कुछ कूड़ा-कचड़ा है।