बिहार में JDU मिशन 2024 की तैयारी में लगी हुई है। वहीं मणिपुर में JDU को बड़ा झटका लगा। बीते दिन शनिवार को मणिपुर में JDU के 6 में से 5 विधायक BJP में शामिल हो गए। जिसके बाद से JDU के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह और BJP के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के बीच ट्वीटर वार और तेज हो गया है। ललन सिंह ने अपना एक विडियो सोशल मीडिया पर जारी किया। जिसमें वो सुशील मोदी पर जम कर बसरे और BJP को गठबंधन धर्म का ज्ञान भी दिया।
‘व्याकुलता में गलत बयानी कर रहे सुशील मोदी’
ललन सिंह ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सुशील मोदी ज्यादा ही व्याकुल हो तरहे हैं और व्याकुलता में गलत बयानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के 7 में से 6 JDU विधायकों को तोड़कर 2020 में BJP ने अपनी पार्टी में ज्वाइन करा लिया। जबकि उस वक्त JDU, NDA में शामिल थी । BJP ने कभी भी गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार बाजपेयी ने NDA को बनाया था। साथ ही उन्होंने एक आचार सहिंता बनाई थी कि NDA में एक दल, दूसरे दल के नताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेगा, लेकिन BJP ने इसका उल्लंघन किया।
‘BJP ने धन बल का प्रयोग किया’
ललन सिंह ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मणिपुर में JDU के 6 विधायक पटना आए थे। सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ घंटों रहे और एकजुटता दिखाई। हमलोग लगातार उनके संपर्क में थे। वेलोग JDU राष्ट्रिय परिषद की बैठक में भी आने वाले थे लेकिन इस बीच में BJP ने धन बल का प्रयोग किया। जिसमें BJP माहिर है। कई राज्यों में BJP ऐसी कोशिश कर रही है जो उसकी हताशा का परिचायक है।