पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
बिहार के युवाओं को CM नीतीश का दशहरा तोहफा, इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती
नीतीश ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल-जुलकर मनायें। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दशहरा पर्व की शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि आप सभी को दशहरा और विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सफल, सुखी, संपन्न, संतुष्ट एवं प्रसन्न रहे ऐसी मनोकामना है।