मुजफ्फरपुर में औराई जिले से तिरंगा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां लोगों द्वारा राष्ट्रध्वज में अशोक चक्र की जगह चांद-तारा बनाकर फहराया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मामला पुलिस-प्रशासन के पास जब पहुंचा। तब तुरंत ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।
एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक इस मामले में एक जनप्रीतिनिधि के शामिल होने बात सामने आई है, जिसके खिलाफ FIR भी दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि फहराए गए तिरंगे का रंग तो सही था लेकिन अशोक चक्र की जगह चांद और तारा बना दिया गया था। इसके साथ ही झंडे के ठीक बगल में दूसरे मुल्क से मिलता-जुलता झंडा भी लगाकर फहराया जा रहा था।
पुलिस की कार्रवाई जारी
हालांकि SDO ज्ञान प्रकाश ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। DSP मनोज पांडे इस मामले की कार्रवाई कर रहे हैं।