पटना जिला प्रशासन ने छठ महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी है और छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर घाटों की साफ-सफाई का काम शुरू हो गई है। साथ ही खतरनाक घाटों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इन्हीं तैयारियों का जायज़ा लेने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी निकले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा से गाय घाट तक घाटों का निरीक्षण किया।
गिरिराज सिंह के खिलाफ किशनगंज में परिवाद दायर… ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ से भड़की ओवैसी की पार्टी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट के मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के साथ नासरीगंज घाट से स्टीमर पर सवार होकर पटना के तमाम गंगा घाटों को निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि छठ महापर्व में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और गंगा घाटों पर सुरक्षा के साथ साथ तमाम जरूरी व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए।
बता दें कि पटना के छठ घाटों पर छठ महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह खुद इसकी मॉनिटरिग कर रहे हैं। इस बार शहरी क्षेत्र में कुल 109 घाटों पर छठव्रति छठ पर्व कर सकेंगे हालांकि गंगा के बढ़े जलस्तर ने जिला प्रशासन की चुनौती को बढ़ा दिया है। पटना के छठ घाटों को 19 सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट की नियुक्त की गई है। जल्द ही पटना के खतरनाक घाटों की सूची जारी कर दी जाएगी। ऐसे घाटों पर छठ व्रत करने पर मनाही रहेगी।