प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बांका पहुंचे। सीएम नीतीश ने बांकावासियों को 362 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। बांका के रजौन प्रखंड के बाबरचक गांव में स्मार्ट विलेज, बांका के ओढ़नी डैम में रिसोर्ट और कैफेटेरिया का एवं राजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 234 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं 128 करोड़ 50 लाख की 161 योजनाओं का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रजौन के बाबरचक में स्थित उन्नति ग्राम का दौरा किया, जहां उन्होंने इसका उद्घाटन किया। वह यहां लगभग आधे घंटे तक उपस्थित रहे। इस समय के दौरान, उन्होंने उन्नति ग्राम परिसर में निर्मित मॉडल स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, तालाब और खेल मैदान का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, उन्होंने जीविका के विभिन्न स्टॉल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी को 103 करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया। सीएम नीतीश ने 362 करोड़ की योजनाओं का सौगात बांका जिला को दिया।
मुख्यमंत्री सबसे पहले स्मार्ट विलेज बाबरचक पहुंचे। वहां की योजनाओं का उद्घाटन कर वहां से ओढ़नी डैम होते हुए राजपुर पहुंचे। वहां से सड़क के रास्ते बांका के लिए निकले जहां सबसे पहले पुलिस केन्द्र बांका पहुंचे, उसके बाद जिला अतिथि गृह के लिए निकले। दोपहर 2:00 बजे समाहरणालय सभागार पहुंचकर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को प्रगति यात्रा के तहत बांका का दौरा किया।
5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है… आरकेपुरम में AAP पर जमकर बरसे पीएम मोदी
इस दौरान उन्होंने रजौन के बाबरचक में स्थित उन्नति ग्राम का निरीक्षण किया और उसका उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 362 करोड़ रुपये की 178 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें 234 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का शिलान्यास और 128 करोड़ 50 लाख रुपये की 161 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इसके अतिरिक्त, नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों को 103 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।
घोषणायें-
बाँका जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे-
- जैसा हमने अभी बताया कि “बाँका में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल” का निर्माण कराया जायेगा। आज हम इसके निर्माण के लिए चिन्हित भूमि को देखने गये।
- बाँका-अमरपुर राज्य उच्च पथ-25 का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे भागलपुर और बांका के बीच बेहतर सड़क सम्पर्कता स्थापित होगी और लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होगी।
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएँ
- सुल्तानगंज से दर्दमारा बोर्डर तक काँवरिया कच्चे पथ के बगल से गुजरने वाले राज्य उच्च पथ संख्या-22 का चौड़ीकरण किया जायेगा। यह पथ भागलपुर, मुंगेर एवं बाँका जिलों से गुजरता है।
- अमरपुर में ग्रिड सब-स्टेशन तथा बौंसी एवं बेलहर में पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।
- बाँका जिला अन्तर्गत कटोरिया में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी।
- रजौन प्रखंड में कतरिया नदी पर बरौनी गाँव में एक नया चेक डैम बनाया जायेगा।
- कटोरिया में पूर्व से उपलब्ध लगभग 193 एकड़ सरकारी भूमि एवं आवश्यकतानुसार लगभग 37 एकड़ भू-अर्जित जगह पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा।
- गंगा नदी का पानी हनुमाना डैम में पहुँचाया जायेगा। इससे किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी।
- बाँका जिले में बौंसी एवं बराहाट प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त बाँका जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ।