बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी विधायकों से पहले ही विधानसभा पहुंचे। जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं ने नीतीश कुमार का स्वागत किया। विजय चौधरी, अशोक चौधरी और श्रवण बिहार विधानसभा में मौजूद थे। उन्होंने सीएम नीतीश का स्वागत किया। पहले दिन विधानमंडल का जॉइंट सेशन सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही सप्लीमेंट्री बजट 2025-25 सदन के पटल पर रखा जाएगा।
संसद का शीतकालीन सत्र आज से… संबल में पुलिस गोलीबारी, अडानी और मणिपुर मुद्दे पर होगी बहस
बता दें कि, शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है, क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में आई कथित गिरावट, स्मार्ट प्रीपेड मीटर में कथित खामियां और भूमि सर्वेक्षण कार्य में किसानों को हो रही समस्याओं, जहरीली शराब से मौत, वक्फ (संशोधन) विधेयक, उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी के खिलाफ आरोप जैसे मुद्दे विपक्ष उठा सकता है। सत्र 29 नवंबर को समाप्त होगा।