पटना : जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ हत्या रोकने के लिए कानून बनाने की वकालत की है। गौ रक्षा आंदोलन को लेकर देश भर में भ्रमण कर रहे शंकराचार्य आज पटना पहुंचे। फतूहा में बने गौशाला में पहुंच कर पूजा अर्चना की। जिसके बाद शंकराचार्य आंदोलन को लेकर लोगों के बीच कहा कि अब तक गोहत्या विरोधी कानून बन जाना चाहिए लेकिन अब तक कानून नहीं बना। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा को लेकर देश में कानून बने इसके लिए हम लोगों ने कई राजनीतिक दलों को जिताया लेकिन किसी ने भी कानून नहीं बनाया।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा जो सबसे ज्यादा गौ रक्षा की बात करते थे, आज वही बीफ का निर्यात कर रहे हैं। शंकराचार्य ने कहा कि जब हम इस आंदोलन को लेकर देश भ्रमण के लिए निकले तो हमें लगा कि सबसे पहले विरोध मुसलमान करेंगे लेकिन उन्होंने नहीं किया। बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने हमारा विरोध किया। उन्होंने कहा नागालैंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हमें नागालैंड जाने पर पाबंदी लगा दी है। हम नागालैंड नहीं जा सकते।
इसके साथ ही शंकराचार्य ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक केंद्रीय मंत्री थे मुख्तार अब्बास नकवी। उन्होंने कहा कि जिसे गौ मांस खाना है उसे पाकिस्तान चल जाना चाहिए तो दूसरे तरफ से बीजेपी के ही नेता केंद्रीय मंत्री ने मुख्तार अब्बास नकवी के बयानों का विरोध किया। मुख्तार आवास नकवी को केंद्रीय मंत्री से हटा दिया गया लेकिन उसे अभी भी केंद्रीय मंत्री बना कर रखा गया है।
27 सितंबर को होगी कैबिनेट की बैठक, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर
शंकराचार्य ने लोगों से अपील की यदि आप वोट देने जाएं किसी भी दल को वोट दें तो उसके शपथ पत्र को जरूर देखें कि वह गौ रक्षा को लेकर कानून बनवाएगा कि नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि असदुद्दीन ओवैसी भी हमें शपथ दे कि हम गौ रक्षा को लेकर कानून बनवाएंगे तो हम उसे भी वोट देंगे।