बिहार पुलिस मुख्यालय में आज पुलिस दिवस का आयोजन किया गया। DGP आर एस भट्टी और DG ए के अम्बेडकर समेत अन्य डीजी रैंक के आला पुलिस अधिकारियों ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन सभी प्रभाग के पुलिस अधिकारियों को एक एक कर सम्मानित किया गया, जिनका परफ़ॉर्मेंस अन्य पुलिस पदाधिकारी या प्रभाग से बेहतर रहा। खुद DGP आर एस भट्टी ने अपने हांथों कई थानो के SHO को पुरस्कृत भी किया। इसके बाद अपने अधीनस्तों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि आप अपने आपको शासक मत समझिए। आप अपने आपको कानून का रक्षक समझिए। इतना ही नहीं डीजीपी ने अपने अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को कैसे बेहतर पुलिसिंग की जाए, इसके गुर भी सिखाये, ख़ास कर महिलाओं में आत्मविश्वास कैसे बढ़ाया जाए, इसके बारे में अपने अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को बताया ।
इस अवसर पर DGP भट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में 13 करोड़ की आबादी पर 2 लाख के करीब फोर्स है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के साथ बिहार पुलिस लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करने में सक्षम है। लोगो के सहयोग के कारण पुलिस की कार्यवाही से शिकायते अब काफी कम हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के कार्य पर लोगो को विश्वास होना जरुरी है। पुलिस को दिए निर्देश के अनुसार अपने काम के दौरान आम लोगो से अब 2 घंटे के लगभग गुफ्तगू करने के कारण पुलिस और जनता के बीच सम्बन्ध बेहतर हुआ है। भट्टी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ज्यादा से ज्यादा लोगो से जुड़ रही है और इस वजह से पुलिस और पब्लिक में रिश्ते काफी मधुर हो रहे हैं। DGP ने बताया कि थानेदारों को ये निर्देश है कि छोटी छोटी घटनाओ मे लोगो को गिरफ्तारी के नाम पर डराये नहीं, बल्कि बातो से मामलो को सुलझाने की कोशिश करें।
पुलिस दिवस के इस अवसर पर DGP ने बताया कि 1 हफ्ते में लगभग 200 नए थाने शुरू होंगे। साइबर क्राइम को रोकने के लिए बिहार पुलिस द्वारा 44 थाने के माध्य्म से काम हो रहा है। DGP ने बताया कि हर जिले मे ट्रैफिक थाने खुले है और जनता की सहायता के लिए DySP स्तर के पदाधिकारी वहा मौजूद है। अब पुलिस की डायल 112 पुलिस गस्ती दल अब 51 मिनट की जगह 18 मिनट मे लोगो की कॉल पर पहुँचेगे। ये नई समय सीमा तय कर दी गई है। भट्टी ने दावा किया कि 13 हजार पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया गया है, जो पिछले 5 साल से नहीं हुआ था।