बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं। नीतीश कुमार अब तक चार चरण की यात्रायें कर चुके हैं। अब वह पांचवें चरण की यात्रा शुरू करेंगे। सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा के पांचवें चरण का शेड्यूल भी जारी हो गया है। प्रगति यात्रा का 5वां चरण 5 से 21 फरवरी तक चलने वाला है।
कब किन जिलों में जाएंगे सीएम ?
5 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान मुंगेर जाएंगे। 6 फरवरी को लखीसराय और शेखपुरा एवं 7 फरवरी को जमुई जाएंगे। 10 फरवरी को नवादा, 11 फरवरी को औरंगाबाद, 13 फरवरी को गया, 14 फरवरी को जहानाबाद और अरवल तो वहीं 15 फरवरी को बक्सर जाएंगे। इसके बाद 16 फरवरी को नीतीश कुमार भोजपुर जाएंगे। 18 फरवरी को कैमूर, 19 फरवरी को रोहतास, 20 फरवरी को नालंदा और 21 फरवरी को प्रगति यात्रा के पांचवें चरण के अंतिम दिन पटना में कार्यक्रम होगा।
पत्रकारों से पिटाई मामले में सांसद अजय मंडल ने मांगी माफी… कहा- अब ऐसी गलती नहीं करूंगा
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं से संबंधित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके साथ ही इन जिलों के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस दौरान उस जिले के प्रभारी मंत्री भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। वहीं बैठक में डीजीपी, मुख्य सचिव व निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव प्रधान सचिव भी मौजूद रहेंगे।