कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Birthday) का आज जन्मदिन है। वह 54 साल के हो गए हैं। देशभर में कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। इधर बिहार में भी पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक सक्षम नेता हैं। 2024 के परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक दिन जरूर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे ,हम ऐसी आशा करते हैं।
भगवद गीता पढ़ाने पर बौखलाए लालू की पार्टी के विधायक, बोला देश बांटने की साजिश
राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल गांधी का फूलों से स्वागत किया। राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल गांधी अपनी बहन और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
राहुल गांधी ने दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में अपना जन्मदिन मनाया। समारोह में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही कई जगहों पर मंदिरों में राहुल गांधी की दीर्घायु के लिए पूजा की जा रही है।