केंद्र सरकार ने बिहार समेत अन्य राज्यों को दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ से पहले बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर, 2024 को राज्य सरकारों को 1 लाख 78 हजार 173 करोड़ रुपये टैक्स राजस्व के रूप में जारी किया है। इसमें 89,086 करोड़ रुपये फेस्टिव सीजन को देखते हुए एडवांस के तौर पर जारी किया गया है। इसमें अक्टूबर, 2024 में देय नियमित किस्त के अलावा एक अग्रिम किस्त भी शामिल है।
राज्यपाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी राहत सामग्री… रतन टाटा के निधन पर जताया दुख
वित्त मंत्रालय ने 1 लाख 78 हजार 173 करोड़ रुपये टैक्स राजस्व में से सबसे बड़ी रकम उत्तर प्रदेश को जारी किया की है। इसके बाद, बिहार को 17 हजार 921 करोड़ रुपये जारी किया गया है। वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी, सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। यह रिलीज़ आगामी त्यौहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए और राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और उनके विकास/कल्याण संबंधी व्यय को वित्तपोषित करने में सक्षम बनाने के लिए है।