जदयू के राष्ट्रीयध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा गूसराय के गोलीकांड में एक बड़ी बात कह दी है। दरअसल आज यानी गुरूवार को उपेंद्र कुशवाहा जदयू सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा को खूब कोसा। चुकी बेगूसराय में हुए गोलीकांड के कारण विपक्ष नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग कर रहे है। इसको ले कर कुशवाहा ने BJP पर खुल के भरास निकाली है।
भाजपा शासित राज्यों में भी अपराध होते हैं
कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी अपराध होते रहते है। साथ ही उन्होंने कहा कि सत्ता से बेदखल होने की वजह से यह लोग फ्रस्ट्रेशन में हैं। अभी तो BJP केवल बिहार से बाहर हुई है। CM नीतीश कुमार द्बारा देश में कदम बढ़ा रहे हैं जल्द ही देश की जनता BJP को गद्दी से हटाएगी। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा से बेगूसराय की घटना पर सवाल होने पर उन्होंने इस घटना को साजिश बताई। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस जांच के बाद इस मामले का पूरा खुलासा हो जाएगा। वही इस सदस्यता कार्यक्रम में नेताओं समेत दिवंगत पूर्व मंत्री रमईराम के नाती डॉ अमर ज्योति को भी जदयू की सदस्यता दी गई।