RANCHI : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष बिरसा चौक में महाधरना दिया। महाधरना का आयोजन आज संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने जाने के विरोध में था। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संसद भवन के शिलान्यास के समय भी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया था। आज जब संसद के नए भवन का उद्घाटन हो रहा है तो वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इससे दूर रखा गया है। जबकि राष्ट्रपति लोकसभा को आहूत करने की आज्ञा देती है। साथ ही बताया कि द्रौपदी मुर्मू जो पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है। झारखंड वासियों का उनसे अलग लगाव है। केंद्र सरकार चार्टर्ड प्लेन के जरिए तमिलनाडु से अतिथियों को ला रही है। वहीं राष्ट्रपति को इस कार्यक्रम में आमंत्रित भी नहीं किया गया है। इसे कहीं न कहीं राष्ट्रपति का अपमान समझा जा सकता है।