चक्रवाती तूफान दाना का असर जमुई जिले में भी देखने को मिल रहा है। जहां चक्रवाती तूफान के असर से जिले के विभिन्न इलाकों में एक हजार एकड़ से अधिक लगे धान के फसलों का नुकसान हुआ है। ज्यादा नुकसान सिकंदरा ,गिद्धौर,चकाई के इलाके में हुई है।
अलीगंज में 12 एकड़ से अधिक जमीन पर लगे धान के फसल गिर गया। जिससे लाखों रुपए के फसल का नुकसान हुआ है। वहीं, जमुई शहर के दो एकड़ गिद्धौर प्रखंड में दस एकड़ चकाई प्रखंड में 100 एकड़ सोनो, झाझा प्रखंड में 50 एकड़ लक्ष्मीपुर प्रखंड में 100 एकड़ शहर विभिन्न इलाकों में लगभग कुल एक हजार एकड़ से अधिक जमीन पर लगे धान के फसल का नुकसान हुआ है।
गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के धोवघट के रहने वाले किसान रमन यादव ने बताया कि दाना तूफान के कारण तेज हवा चली और उसके खेत में लगे लाखों रुपए के धान का फसल गिर गया। जिससे काफी नुकसान हुआ है। उसे उम्मीद थी कि इस बार उसे खेत में लगे धान के फसल की अच्छी उपज होगी और अच्छी कमाई भी होगी। लेकिन इस तूफान के कारण उसके जैसे कई किसानों के मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसान रोहित सिंह ने बताया कि इलाके के सैकड़ों एकड़ में लगे धान के फसल का नुकसान हुआ है। जिससे उन किसानों को भारी क्षति हुई है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।