बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को राज्य में 144 मरीज मिले हैं। इनमें 87 पटना के हैं। राज्य में अबतक डेंगू से 3668 और पटना में 1795 लोग पीड़ित हो चुके हैं। पटना में 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसी तरह पटना में बीते 24 घंटे के अंदर 2 नए चिकनगुनिया पीड़ित भी चिह्नित किए गए हैं। चिकनगुनिया के कुल मरीजों की संख्या 74 हो गई है।
शुक्रवार को पटना में जो मरीज मिले हैं, उनमें 25 पाटलिपुत्र अंचल, 13 कंकड़बाग, 6 अजीमाबाद, 16 बांकीपुर, 14 नूतन राजधानी और 2 पटना सिटी अंचल के हैं। वहीं दानापुर और फुलवारीशरीफ में भी दो-दो मरीज मिले हैं। फिलहाल डेंगू मच्छरों से बचाव करने की जरूरत है। घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। जमा हो तो साफ कर दें। लक्षण मिले तो जांच करा लें। घर में मच्छरदानी के अंदर रहना है। जांच की सुविधा सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क है।
राज्यभर में डेंगू के 144 नए मरीज मिले हैं। पूरे राज्य में इनरी संख्या 3666 हो गई है। औरंगाबाद में 9, गया में 6, नालंदा में 5, मुजफ्फरपुर में 4, सीवान, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण और मधुबनी में डेंगू के 3-3 नए मरीज मिले हैं।