50,000 का इनामी कुख्यात अपराधी रोहित यादव को बिहार विशेष कार्यबल (STF) की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10,00,000 रुपया भी बरामद किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने दी। उन्होंने बताया रोहित यादव के ऊपर कई कांड दर्ज हैं। उस पर 50000 का इनाम घोषित किया गया था।
काफी दिनों से फरार चल रहा था
पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि व काफी दिनों से फरार चल रहा था। एसटीएफ की टीम ने उसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दस लाख नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के विभिन्न थानों में उसका आपराधिक इतिहास दर्ज हैं। रोहित यादव के विरूद्ध दर्ज सभी कांडों में स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जायेगा।