जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने सावन के आख़री सोमवारी के मौके पर अपने आवास परिसर मे परिवार सहित भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किये। आपको बता दे मंत्री बन्ना गुप्ता सावन के प्रत्येक सोमवारी पर अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों ने रुद्राभिषेक किये है, अंतिम सोमवारी पर उनके क़दमा स्थित आवास मे रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां वे सपरिवार भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते नजर आये, उन्होंने कहा की सावन का महीना बड़ा ही पवित्र महीना है, जहां सभी भगवान भोले के आस्था मे लीन रहते हैँ, इस खास मौके पर वे भगवान भोलेनाथ से जगत के सुख, शांति ओर समृद्धि की कामना करते हैँ।
भगवान भोलेनाथ की आकर्षक 51 फिट की पोस्टर स्थापित
वहीं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सावन के आख़री सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों मे पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किये, बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी मे श्री राम मंदिर मे भगवान भोलेनाथ की चालीसा सह आरती मे वे शामिल हुए। यहां भगवान भोलेनाथ की आकर्षक 51 फिट की पोस्टर स्थापित की गई थी, जहाँ आरती संपन्न की गई, विधायक सरयू राय ने कहा की सावन माह हिन्दुओं के आस्था का प्रतिक है, जहां भगवान भोलेनाथ को महीनों पूजा पूजा जाता है। उन्होने इस दौरान भगवान भोलेनाथ से जगत मे सुख शांति प्रदान करने की कामना की।