राज्य में कोरोना फिर से तेजी से पांव पसार रहा है। हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या अब 100 से पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 132 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद झारखंड में एक्टिव मरीजों की संख्या 542 पहुंच गई है। वहीं रांची में 58 मरीजों के मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 205 हो गई है। जिससे साफ हो गया है कि अब कोरोना तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों से कोविड प्रोटकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं है। अगर यही स्थिति रही तो राज्य में हालात बिगड़ सकते है।
रिकवरी रेट में आई कमी
एक महीने पहले तक कोरोना मरीजों की रिकवरी ठीक थी। लेकिन एक महीने में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में रिकवरी में कमी आई है। ऐसे में राज्य में रिकवरी रेट 98।65 परसेंट हो गई है। जबकि नेशनल रिकवरी रेट 98।51 परसेंट है। वहीं 7 दिन की ग्रोथ रेट 0।01 परसेंट है जबकि नेशनल में यह 0।02 परसेंट है।
इन जिलों में हैं इतने सक्रिय मरीज
बोकारो में कोरोना के 21, चतरा में 3, देवघर में 68, धनबाद में 3, दुमका में 7, पूर्वी सिंहभूम में 125, गोड्डा में 19, गुमला में 21, हजारीबाग में 22, जामताड़ा में 1, कोडरमा में 6, लातेहार में 9, रामगढ़ में 9, रांची में 205, सरायकेला में 21 और पश्चिमी सिंहभूम में 2 सक्रिय मरीज हैं।
ये जिले संक्रमण मुक्त
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गढ़वा, गिरिडीह, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, साहेबगंज और सिमडेगा में कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं। ये 8 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।