[Team insider] पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़-कोकपाड़ा रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक प्रेमी युगल का शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बताया था कि दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन भाई बहन के रिश्ते होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी। दोनों का शव रविवार को रेलवे ट्रैक पर मिला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दोनों का शव सौंप दिया गया था।
इससे पहले भी दोनों घर से भाग गए थे
परिवार वालों ने मरने के बाद घर वालों का दिल पिघल गया और फिर शादी करवा दी शादी करवाने के बाद यह दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे रीति-रिवाज के साथ वैवाहिक रस्में पूरी की गई। यहां तक कि सिंदूरदान भी करवाया गया। रिश्ते में भाई-बहन होने के कारण दोनों को घर वाले घर वालों को एतराज था। वही नाबालिग के पिता ने बताया कि इससे पहले भी दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद दोनों को समझा-बुझाकर शादी नहीं करने को कहा गया था। नाबालिक लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा थी, वहीं लड़के का नाम लक्ष्मण सोरेन था करवा कश्मीर में काम करा था 10 दिन पूर्व ही घर लौटा था।
आदिवासी रीति-रिवाज से करा दी शादी
दुखी दोनों परिवारों ने शवों के बीच आदिवासी रीति-रिवाज से शादी करा दी। रविवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव गांव लाए गए। उसी दौरान अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपस में बैठक हुई। बैठक कई घंटे तक चली। आखिरकार सहमति बनी कि इस जोड़ों का विवाह करा दिया जाए।