[Team insider] राज्य में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। लेकिन लेकिन कोरोना दम तोड़ने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। गुरुवार को 24 घंटे में राज्य में दस लोगों ने अपना दम तोड़ दिया। इनमें पांच मौत सिर्फ पूर्वी सिंहभूम, दुमका में दो और गुमला, खूंटी व पूर्वी सिंहभूम में एक-एक मौत हुई है।
राज्य के चार जिलों में 100-100 से अधिक संक्रमित मिले
गुरुवार को कुल 2449 संक्रमित मिले इनमें सबसे अधिक 757 रांची से मिले हैं। इसके अलावा राज्य के चार अन्य जिलों से भी 100-100 से अधिक संक्रमित मिले हैं। इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम 474, दुमका 211, सिमडेगा 131 व धनबाद 124 शामिल हैं। गिरिडीह, लातेहार व पाकुड़ ऐसे जिलों में शामिल हैं, जहां दस से कम संक्रमित मिले हैं. इन जिलों में क्रमशः 9,9,4 संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 415388 हो गई है। अच्छी बात यह है कि इनमें 384575 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को 4283 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
घट रहा है संक्रमण का दर
इन सबके बीच सुखद पहलू यह है कि एक भी संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी होम आइसोलेशन में है। संक्रमित चार से पांच दिनों में निगेटिव हो जा रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व संक्रमण का दर अधिक था और स्वस्थ होने वालों की संख्या भी सीमित रही थी। लेकिन अब परिस्थिति बदल रही है। संक्रमण का दर घट रहा है। हालांकि उसके बाद भी सतर्कता जरूरी है।
अब भी चेहरे पर मास्क और शारीरिक दूरी जरूरी
चेहरे पर मास्क का इस्तेमाल और शारीरिक दूरी का ख्याल रखना जरूरी है। औसतन प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार के बीच संक्रमण की जांच हो रही है। इस प्रकार संक्रमण का दर 3.39 प्रतिशत है। जबकि 18 जनवरी को 5.05 प्रतिशत था।