[Team insider] देश में लगातार बढ़ते तेल की कीमत और महंगाई को लेकर में राजभवन के समीप कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर कांग्रेसी नेताओं ने बढ़ती महंगाई विरोध जताया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय रिक्शा चला सभा स्थल पहुंचे। इस दौरान हाय रे मोदी सरकार तेरी महंगाई की मार जैसे स्लोगन के साथ स्कूटी और गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सुखदेव भगत सहित कई नेताओं ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
भाजपा देश की जनता के साथ धोखा किया: आलमगीर आलम
वही मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज को बुलंद करने का काम किया है और आज भी हम लोग जनता के मुद्दों को आवाज को बुलंद कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी देश की जनता के साथ धोखा किया है। जब पांच राज्य का जो चुनाव हो रहा था तब पांच 137 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े। लेकिन जैसे विधानसभा चुनाव समाप्त हुई, सारे चीजों के दाम बढ़ने लगे। 2013-14 से पहले महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी लागातार प्रदर्शन करती थी आज वही भारतीय जनता पार्टी के शासन में लगातार महंगाई बढ़ रही है। प्रधाममंत्री से आग्रह करना चाहते हैं कि पेट्रोल डीजल के दाम कम करें जिससे लोगों को राहत मिले।
मुद्दे से विमुख होकर बिना मुद्दों पर चर्चा होती हैं: बन्ना गुप्ता
मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जो लोग यह कहा करते थे कि बहुत हुई महंगाई के बाद अब की बार मोदी सरकार और जो ताना दिया करते थे। आज पेट्रोल पर 220 पर्सेंट टैक्स बढ़ा दिया गया है, डीजल पर छह सौ पर्सेंट टैक्स बढ़ा दिया गया है। गैस सिलेंडर पर तीन सौ पर्सेंट टैक्स बढ़ा दिया गया है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस में सभी चीजों पर तीन सौ पर्सेंट महंगा लेने का काम किया। केंद्र सरकार ने और दो लाख 94 हजार करोड़ रूपया अतिरिक्त फायदा लिया है। आज सरसों का तेल ₹200 सहित खाने-पीने के कई सामान काफी महंगे हो चुके हैं। इस देश के दो करोड़ लोगों को रोजगार देने 15 लाख रुपए खाते में आना, महंगाई को कम करना, भ्रष्टाचार मिटाना यह सारे मुद्दे से विमुख होकर बिना मुद्दों पर चर्चा होती हैं।