[Team insider] बंगाल की खाड़ी में आया ‘असानी’ तूफान सोमवार को उसका असर दिखने लगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर सलाह जारी की है। यह 11 मई की शाम तक पुरी के दक्षिण में पहुंचेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान आसानी का झारखंड में आंशिक असर होने का अनुमान जताया जा रहा है। तूफान देश में किसी तटीय इलाके से नहीं टकरा रही है, इस कारण इसका व्यापक असर नहीं होने की संभावना है। आंध्रप्रदेश से होते हुए उड़ीसा के समुद्री इलाके में तूफान का रुख बदलने की संभावना है। तूफान बंगाल की ओर जा रही है, वहां पहुंचने के पर असानी’ तूफान काफी कमजोर हो जाएगी, इस कारण बंगाल का असर असर बहुत प्रभावी नहीं रहेगा।
कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
वहीं झारखंड के कुछ हिस्से संथाल परगना, कोल्हान के साथ रांची के कुछ इलाकों में भी इसका आंशिक असर देखने को मिलेगा। यहां 11 और 13 मई तक असर रह सकता है। इस दौरान आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 14 मई मई को इसका असर खत्म हो सकता है। मौसम केंद्र राज्य के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि क्योंकि यह किसी भी राज्य से नहीं टकरा रहा है। इस कारण इसका आंशिक इसका अधिक असर नहीं रहेगा। आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं तापमान में गिरावट हो सकती है।
आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह
पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, हुगली और पश्चिम मिदनापुर जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है। आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। चक्रवात को लेकर बंगाल, ओड़िशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के प्रभाव से उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर मंगलवार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की आशंका है।