राँची: स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में शिकायत मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने के आरोप में कोतवाली थाना प्रभारी सह रंजीत कुमार सिन्हा को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। छेड़खानी प्रकरण में अबतक दो थाना प्रभारी, दो मुंशी और दो एएसआई कुल छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। छेड़खानी रोकने को लेकर राजधानी के महिला शिक्षण संस्थानों के आसपास लगे ठेला, खोमचा व गुमटी को हटाया गया। बता दें अपर बाजार की सुनसान गलियों में सुबह सुबह स्कूल जाती छात्राओं के साथ आरोपी फिरोज अली अपनी स्कूटी में सवार होकर उनके साथ छोछछाड़ कर भाग जाता था। आरोपी छोटी स्कूल जाती बच्चियों के शरीर को छूकर उनके मन में दहशत पैदा कर देता था। इस कारण कई लड़कियों ने स्कूल जाने में भी आनाकानी करने लगी। सीसीटीवी में इस आरोपी के फुटेज आने के बाद हरकत में आयी रांची पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर आरोपी को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। बता दें इस दौरान पुलिस प्रशासन ने बेटियों की सुरक्षा के लिए कई व्यापक व सार्थक कदम भी उठाए है।