रांची: पीएम मोदी की जमशेदपुर यात्रा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी से पूछा है कि बिना पूर्व सूचना के 130 किमी सड़क यात्रा की, फिर रांची भी लौट गए, क्या लॉ एंड ऑडर की समस्या दिखी। जमशेदपुर विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नेशनल हाईवे 33 फोरलेन में सफर का आनंद लिया। जमशेदपुर पहुंच कर एक सभा को संबोधित किया। अब उनसे झारखंड की जनता से जुड़े कुछ सवाल पूछना चाहता हूं। बन्ना गुप्ता ने पूछा कि आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड लागू हुआ क्या? क्या वे यदि आदिवासी समुदाय के हितैषी हैं, तो कब तक इसकी घोषणा करेंगे।
आगे बन्ना ने कहा कि वे एक पिछड़ी जाति से आते हैं, चुनावी भाषणों में भी जिक्र करते हैं, तो पिछड़ों के लिए 27 % आरक्षण के विषय में कोई घोषणा उन्होंने किया क्या, नहीं तो क्यों नहीं किया। चम्पई सोरेन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने मोदी पर निशाना साधते हुए भाजपा से पूछा कि झारखंड की चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने के लिए व्याकुल भाजपा क्या कथित तौर पर अपमानित हुए चंपाई सोरेन को एनडीए का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी। आगे स्वाथ्य मंत्री ने केंद्र की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी झारखंड का बकाया पैसा केंद्र सरकार ने हड़प लिया हैं, प्रधानमंत्री बताएं कि झारखंड को 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया क्या। दो साल पहले प्रधानमंत्री जी ने नेशनल हाईवे 33 के फोरलेन कार्य का उद्घाटन ऑनलाइन किया था, आज वें स्वयं नेशनल हाईवे 33 फोरलेन पर सफर किये। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। लेकिन क्या उन्होंने देखा कि चांडिल गोलचक्कर के बाद करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। दूसरी तरफ आज भी रेलवे ओवरब्रिज का कार्य अधूरा है, जिस कारण आये दिन जाम लगा रहता है। सड़क दुर्घटनाओं में झारखंड की जनता की जान जा रही है, तो इन मौतों की जिम्मेदारी किसकी है. इन मौतों की भी कोई जांच होगी। बन्ना ने कहा कि दो साल पहले जिस सड़क का ऑनलाइन उद्घाटन आपने किया था आज उस नेशनल हाईवे की स्थिति है कि सड़क पर गड्ढे हो गये हैं। कहीं पर फोड़े जैसे फूल गये हैं क्या इस भ्रष्टाचार की जांच करायेंगे।