घाटशिला: सोमवार को जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकता्रओं की बैठक आहूत की गयी। ये बैठक भाजपा की घाटशिला स्थित जिला कार्यालय के समीप आनंद मंगल भवन में हुई। इस दौरान प्रदेश सचिव गणेश मिश्रा घाटशिला पहुंचे और पार्टी पदाधिकारी के साथ चर्चा की। वहीं बैठक निर्णय लिया गया कि घाटशिला एवं बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा 23 सितंबर को निकाली जायेगी। यात्रा चित्रेश्वर मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद बहरागोड़ा शाखा मैदान से प्रारंभ होगी। इसे लेकर मीडिया मित्रों को बताया गया कि इस परिवर्तन यात्रा में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई नेता मौजूद रहेंगे।
वहीं इस बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने इस यात्रा को लेकर घाटशिला एवं बहरागोड़ा विधानसभा को लेकर विभिन्न वर्गों में सभी को दायित्व दिया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, सतदल महतो, बुद्धेश्वर मार्डी, जिला सोशल मीडिया सुजन मन्ना, सुरेश महली, महामंत्री सत्या तिवारी, हराधन सिंह, गीता मुर्मू हीरामणि मुर्मू, श्रुति देवगम, गौर पत्र, हिमांशु मिश्रा, मनोज प्रताप सिंह, सुमन कल्याण मंडल, बहरागोड़ा एवं घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।