रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मायावती की पार्टी बसपा ने भी अपने कैडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी है। बहुजन समाज पार्टी की इस लिस्ट में 24 प्रत्याशियों के नाम हैं। इसके अनुसार पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता उर्फ राजन मेहता को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं पलामू के पांकी सीट से जितेंद्र पासवान, गढ़वा से अजय कुमार चौधरी, भवनाथपुर से पंकज कुमार और मनिका से आशीष सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जामताड़ा से लक्ष्मण गुप्ता, मधुपुर से जियाउल हक, देवघर से ज्ञानरंजन, बरकट्ठा से सरयू प्रसाद, रामगढ़ से बिन्नू कुमार महतो, बोकारो से राजेश कुमार महतो, निरसा से वकील बाउरी, धनबाद से अनवरी खातून, टुंडी से मोतीलाल किस्कू को मैदान में उतारा है। वहीं बहरागोड़ा से सनत कुमार महतो, जमशेदपुर पश्चिम से वृन्दावन दास, ईचागढ़ से कल्याण चंद्र सिंह, सरायकेला से रवींद्र उरांव, चाईबासा से तुरी सुंडी, मनोहरपुर से परदेसी लाल मुंडा, सिसई से वंदे कुमार तिर्की, बिष्णुपुर से स्टीफन किंडो, अनुज कुंडेश्वर सिमडेगा से और शिवराज बड़ाईक कोलेबिरा से उम्मीदवार बनाये गये हैं। बता दें की बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता उर्फ राजन मेहता ने कहा कि पार्टी सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पलामू के हुसैनाबाद विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार की सूची जारी की जाएगी। राजन मेहता ने कहा कि वे 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।