रांची: 27 सितंबर को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक आहूत की गयी है। बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। संभावना है कि इस बैठक में राज्य की आंगनवाड़ी सेविका-सेविकाओं की सेवा सर्च नियमावली में भी सुधार किया जाएगा। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा भी उन्हें कई और लाभ दिए जाएंगे। इस बैठक को प्रोजेक्ट भवन में शाम 4:00 बजे से आरंभ किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।