धनबाद: धनबाद कोयला नगर स्थित नेहरू स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में लोजपा (R) की जन हुंकार रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोग पलायन को मजबूर हैं। युवा बाहर जाकर पढ़ाई और रोजगार करने को मजबूर है। हमे ऐसा झारखंड बनाना है जहां से पलायन न हो। मैं झारखंड को अपना प्रदेश मानता हूँ। जब मेरा जन्म हुआ तब यह अविभाजित बिहार का हिस्सा था। झारखंड मेरे पिता की कर्मभूमि है। अब हम सबको मिलकर विकसित झारखंड बनाना है। हां लोग पलायन को मजबूर हैं।
युवा बाहर जाकर पढ़ाई और रोजगार करने को मजबूर है। हमे ऐसा झारखंड बनाना है जहां पलायन न हो। मैं झारखंड को अपना प्रदेश मानता हूँ। मेरा जन्म हुआ तब यह अविभाजित बिहार का हिस्सा था। झारखंड मेरे पिता की कर्मभूमि है। अब हम सबको मिलकर विकसित झारखंड बनाना है। क्या कारण है कि झारखंड आज भी विकसित राज्यों की श्रेणी में नहीं आ पाया है। हर हाथ में मोबाईल हो ऐसा सपना रामविलास पासवान का सपना था। आज युवाओं के हाथ में मोबाईल है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को आज भी निशुल्क अनाज दिया जा रहा है।
यह योजना उनके पिता रामविलास पासवान की ही देन है। वहीं अपनी व्यथा बताते हुए चिराग ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में बहुत लोगों ने चिराग पासवान को तोड़ने का प्रयास किया गया। मेरा घर छीन लिया गया, चिराग पासवान रामविलास पासवान नामक शेर का बेटा है। आरक्षण और संविधान बदलने की झूठी कहानी बनाकर पिछले चुनाव में NDA को कमजोर करने की कोशिश की गई। इसके उपरांत चिराग ने जेएमएम, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महागठबंधन से न सिर्फ राज्य को खतरा है बल्कि देश को भी है। बता दें आज ही चिराग ने रांची एयरपोर्ट पर कहा कि उनकी पार्टी कीसी भी हाल में झारखंड चुनाव का हिस्सा बनेगी।