रांची: झारखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार को सुचारू रूप से सम्पन्न करने हेतु प्रदेश कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। जारी आदेश में ये कहा गया कि इस कंट्रोल रूम के द्वारा वायु विमान के कोआर्डिनेशन पार्टी एवं गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय किया जाएगा। बता दें जारी आदेश में ऋषिकेश सिंह व श्री अमित कुमार सिंह को इस कार्य का दायित्व सौंपा गया है।
कहा गया कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार को सुचारू रूप से संपादन करने के लिए प्रदेश कंट्रोल रूम का गठन किया गया है जिसमें वायु विमान के कोआर्डिनेशन पार्टी एवं गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय अधिकारियों का दायित्व निम्नलिखित अनुभवी कांग्रेस जनों को सौप जाता है ।श्री ऋषिकेश सिंह प्रदेश चुनाव समन्वयक श्री अमित कुमार सिंह प्रदेश चुनाव समन्वयक। बताते चलें कि झाखंड में कांग्रेस तीस सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं आज 16 कांग्रेसी नेताओं द़ारा नामांकन भी किया जा रहा है । आनेवाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेताओं के आने जाने का सिलसिला चलेगा। साथ ही चुनाव की विभिन्न प्रक्रियाओं और प्रचार में कोई बाधा हों इसके लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।