रांची: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे दुंगा। उनके इस बयान के बाद झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल ने मीडिया मित्रो के समक्ष कहा कि “मैं अक्सर दिल्ली आता हूं। दिल्ली में झारखंड के बहुत से लोग रहते हैं, खासकर गरीब तबके के लोग। जब भी मैं उनसे बात करता हूं, तो मुझे पता चलता है कि जमीनी हकीकत अरविंद केजरीवाल के दावों से अलग है। उन्हें आवास, बिजली और पानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है… वे समस्याओं का सामना कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि झारखंड का विकास हो ताकि वे वापस आ सकें। दिल्ली के सीएम समझ गए हैं कि लोग उनसे नाराज हैं। उस नाराजगी को कम करने का एकमात्र तरीका इस्तीफा देना है… वे नाटक करने और झूठ बोलने में माहिर हैं…।
अपने बयान में बाबूलाल ने एक तीर से दो निशाना साध लिया है। पहली तो ये कि आप पार्टी के नेता से वहां के अस्थायी निवासी नाखुश हैं। इसे लेकर आविंद केजरीवाल जनता के कटघरे में खड़ें है। दूसरा ये कि झारखंड के विकास होने पर वहां रह रहे झारखंड के लोगों को वापस झारखंड आने का रास्ता मिल सकता है।