रांची: झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “हमारी बैठक हो चुकी है, हमने केंद्रीय चुनाव समिति को झारखंड की राजनीतिक स्थिति और उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दे दी है, अब केंद्र को फैसला लेना है। पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार है, हम हमेशा जनता के लिए काम करते हैं। चुनाव की घोषणा हो चुकी है, अब कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम में जुट जाएंगे। अब 1-2 दिनों में सीटों को लेकर फैसला हो जाएगा।