रांची: कैबिनेट में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को मंजूरी मिलने से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी को बधाई दी है। इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स से पोस्ट कर कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन’ देश के चुनाव सुधारों में मील का पत्थर साबित होगा। बार-बार चुनाव होने से समय एवं संसाधन का दोहन होता है। विकास कार्य प्रभावित होते हैं, लोगों को कई प्रकार की असुविधाएं होती हैं।
साथ ही, सरकार के उपर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। आज राष्ट्रहित में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को मंजूरी दिए जाने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जी एवं केंद्र सरकार को हार्दिक बधाई। बताते चलें कि देश में एक साथ ही चुनाव कराने की प्रक्रिया पर केंद्र सरकार अब एक कदम और आगे बढ़ गई है। मोदी कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी दे दी हे। इससे पहले 2023 में वन नेशन वन इलेक्शन लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया था। इस समिति ने यह रिपोर्ट लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सौंपी थी। अब इस रिपोर्ट को मोदी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार अब देश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव भी एक साथ हो सकते हैं।