रांची: संथाल में अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा की हुंकार भरी। अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज से परिवर्तन संकल्प शुरू हो रहा है। शाह ने कहा कि हम सरकार परिवर्तन नहीं करना चाहते हम उस सिस्टम को परिवर्तन करना चाहते जिसमें भ्रष्टाचार लिप्त है। हम एक स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना चाहते जहां आदिवासी अपने अधिकार के साथ रहें। रोजगार के लिए संथाल के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े बल्कि रोजगार ही संथाल आए। उन्होने कहा कि अटल के सपनो के झारखंड में हेमंत सरकार ने जन कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण की नीति अपनाई हुई है। हिंदूओं और आदिवासियो झारखंड छोड़ो के नारे इस सरकार में लग रहें है। ये भूमि रोहिंग्या बांग्लादेशी की है या यहां के आदिवासियों की है।
आज हम सबको संथाल के आदिवासियों की जमीन और बेटियों को रोहिंग्या से बचाना है। आजेडी कांग्रेस और जेएमएम के वोट बैंक है ये घुसपैठिए, इस लिए आपको इनसे ये सरकार नहीं बचा सकती। आपको इनसे यदि कोई बचा सकता है तो वो है नरेंद्र मोदी। अमित शाह ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि एक कमेटी बनाओ झारखंड सरकार और भारत सरकार के गृहमंत्रालय की। अमित शाह ने कहा कि झारखंड की सरकार बदलते ही हम चुन चुन कर घुसपैठिए को झारखंड से बाहर निकालेगे। घुसपैठिए को रोकना जरूरी है ये आदिवासियों का हक छीन रहें हैं। अमित शाह ने हेमंत सोरेन से जवाब मांगते हुए कहा कि प्रतिवर्ष पांच लाख नौकरियों का क्या हुआ। इसके बाद शाह ने हेमंत सोरेन सरकार पर पैसा लेकर पेपर लीक कराने का एवे परीक्षाओं में धांधली करवाने का आरोप लगाया। अमित शाह ने कहा कि हम वादा करते है कि हमारी सरकार आते ही पेपर लीक करनेवालों को उलटा लटका कर सीधा कर देंगे।
सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार के अलावे कुछ नहीं दिया। देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी सरकार हेमंत सरकार है। वहीं कांगेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि 350 करोड़ रूपये धीरज साहू के घर से मिला क्या ये रूपया हेमंत सोरेन या धीरज साहू का है नहीं ये पैसा झारखंड के लोगों का है। वहीं आलमगीर आलम को लेकर भी अमित शाह ने सरकार को घेरा। गृहमंत्री ने सरकार के घोटालों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि 1000 करोड़ का मनरेगा घेटाला, 600 करोड़ का जमीन घोटाला, 1000 करोड़ का खनन घोटाला 40 करोड़ का खनन घोटाला सेना की जमीन का घोटाला क्या से घोटाले वाली सरकार गरीब का भला कर सकती है। इसके बाद शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों को सम्मान देने का कार्य किया। आज एक आदिवासी राष्ट्रपति बनी है ये काम नरेंद्र मोदी ने किया।