जमशेदपुर: लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर सोनारी के दो मोहानी छठ घाट का मंत्री बन्ना गुप्ता ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस दौरान वहां चल रहे सुंदरीकरण के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि 60 लाख खर्च कर गेट बनाया गया है और उसको सुंदर बनाने का काम चल रहा है। जल्दी यहां सौंदर्यीकरण भी होगा साथ ही पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अभी यह रमणीक स्थल निर्माणाधीन है। परंतु अभी से यहां लोग घूमने भी आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस छठ घाट का धार्मिक महत्व भी है। यहां से लोगों की आस्था भी जुड़ी हुई है।