देवघर: झारखंड विधानसभा चुनाव पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा, “आज से मैं देवघर में ही रहूंगा। संथाल परगना भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। कल से लक्ष्मीकांत वाजपेयी जो हमारे प्रभारी हैं वो भी देवघर में ही रहेंगे। 13 या 14 नवंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देवघर आएंगे। दूसरे पार्टियों में भगदड़ है। आगे आने वाले 10-15 दिनों में बहुत सारी ज्वाइनिंग दिखाई देगी। अंत तक लगेगा कि ये चुनाव एकतरफा है।”