छठ पर्व में शिक्षा विभाग ने खरना के दिन भी छुट्टी की स्वीकृति दे दी है। अब 6 नवंबर को स्कूल बंद रहेगा। शिक्षा विभाग के अवकाश कैलेंडर 2024 में छठ पर्व पर तीन दिन की छुट्टी घोषित थी। 7 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक छुट्टी तय थी। 10 नवंबर को संडे था। सरकार ने शिक्षकों की मांग को मान ली है।
शिक्षा विभाग के आदेश के बाद शिक्षकों को चार सीएल पर 11 दिन की छुट्टी मिल सकेगी। दिवाली से लेकर छठ पर्व तक लंबी छुट्टी ले सकेंगे। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी है। 1 और 2 नवंबर को स्कूल खुला है। 3 नवंबर को संडे है। इस दिन कलम-दवात पूजा का अवकाश है। फिर 4 और 5 नवंबर को स्कूल खुले हुए हैं। दीपावली और छठ पर्व के बीच स्कूलों में छुट्टी की मांग हो रही थी।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार को ही कहा कि टीचर की मांग पर विचार किया जा रहा है। सरकार बिहार के शिक्षकों की मांग पर फैसला लेगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि स्कूल में सिस्टम उदार-पूर्ण हो। अभी हाल में छुट्टियों बढ़ाई थी। इस पर विचार करेंगे। सुनील कुमार ने आगे कहा है कि शिक्षकों को पठन-पाठन करना भी कर्तव्य होता है। शिक्षकों को यह ध्यान देना है कि सिलेबस को पूरा करना है। समय पर पूरा करना है। शिक्षकों की सुविधाओं का ध्यान दिया गया है। इसलिए शिक्षकों को पढ़ाई के प्रति ध्यान देना चाहिए।