RANCHI: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मृत्यु से खाली हुई डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव कराने के लिए वीवी पैड, वोटिंग यूनिट, स्याही जैसे आवश्यक चीजों का इंतजाम कर लिया गया है। वीवी पैड और वोटिंग यूनिट की चेकिंग चल रही है। झारखंड के चुनाव पदाधिकारी गिरिडीह और बोकारो के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा भी कर चुके हैं। उन्होंने अपने रिपोर्ट भारत के चुनाव आयोग को भेज दी है। जुलाई महीने में डुमरी उप चुनाव की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।
लगेंगे 1500 वीवी पैड और 1000 वोटिंग यूनिट
डुमरी उपचुनाव के लिए वीवी पैड और वोटिंग यूनिट गिरिडीह और बोकारो जिला मुख्यालय में पहुंचा दी गई है। बूथों के गठन की कार्यवाही पहले ही पूरी कर ली गई है। 1500 वीवी पैड और 1000 वोटिंग यूनिट की सहायता से चुनाव कराया जाएगा। राज्य चुनाव पदाधिकारी कार्यालय ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी वीवी पैड,वोटिंग यूनिट जिला मुख्यालयों में पहुंचा दिया है। चुनाव कराने के लिए स्याही समेत से बाहर से आने वाली सभी चीजों का इंतजाम कर लिया गया है।
6 अक्टूबर के पहले होना है चुनाव
डुमरी उपचुनाव 6 अक्टूबर 2023 के पूर्व कराना संवैधानिक वैधता है। संविधान के मुताबिक कोई भी विधानसभा से 6 महीने से अधिक समय तक रिक्त नहीं रखी जानी है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद 6 माह से डुमरी विधानसभा सीट खाली है। आम तौर पर चुनाव की घोषणा कम से कम मतदान के 45 दिनों पूर्व की जाती है। उधर आयोग द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में एक साथ उपचुनाव का कार्यक्रम तय किया जाता है, अन्य राज्यों की रिक्त सीटों के मुताबिक भी डुमरी उप चुनाव की तिथि तय की जा सकती है। इस कारण राज्य चुनाव पदाधिकारी कार्यालय चुनाव की तैयारी पूरी कर आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहा है।