RANCHI : विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र के सभागार में मत्स्य निदेशालय झारखंड की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मत्स्य विभाग से जुड़े पदाधिकारी के साथ मत्स्य मित्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर मत्स्य क्षेत्र में किस प्रकार से मत्स्य मित्रों को लाभ मिले और उनके आर्थिक जीवन में किस प्रकार उत्थान हो सके उनके विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित मत्स्य पदाधिकारी ने बतलाया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नदियों जलाशय में मछलियों को किस प्रकार से संरक्षित कर बचाया जा सके एवं मत्स्य मित्रों को एवं मछुआरों के कल्याण के लिए जो विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, उसे किस प्रकार से उनके बीच फायदा पहुंचाने के लिए क्रियान्वयन हो इस पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि मत्स्य उत्पादन किस प्रकार से बड़े एवं मछुआरों का आर्थिक और सामाजिक जीवन किस प्रकार से सुदृढ़ हो।