पुलिस मुख्यालय में हुई अपराध समीक्षा के बाद रांची पुलिस रेस हो गई है, वहीं लंबित कांड के निपटारे को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार की सुबह एसआई पंकज कुमार के साथ जवान तुपुदाना ओपी क्षेत्र के निचितपुर गांव पहुंचे और इश्तेहार चिपकाया। 4 वर्षो से फरार हत्या के आरोपी के घर ढोल नगाड़े बजा कर इश्तेहार चिपकाया गया। जगन्नाथपुर पुलिस ने की कार्रवाई है। बता दें कि दीपक मुंडा नामक आरोपी पर एतवा उरांव की हत्या का आरोप लगा है। एतवा की हत्या का आरोप 4 लोगों पर था लेकिन 1 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया गया है जबकि 2 आरोपी है फरार वहीं एक आरोपी की मौत हो चुकी है। जिनके घर में आज इश्तेहार चिपकाया गया है। घर वालों को जानकारी दी गई है कि एक महीना के अंदर आरोपी न्यायालय में नहीं प्रस्तुत होगा तो कुर्की जब्ती की जायेगी।
इससे पहले रांची पुलिस ने फरार आरोपियों के घरों पर जल्द सरेंडर करने का इश्तेहार चिपकाया था। फरार तीन आरोपियों के घरों के सामने पुलिस ने डुगडुगी बजायी थी। पुलिस ने आरोपियों के घरों में मौजूद लोगों को हिदायत दी थी कि अगर आरोपी जल्द सरेंडर नहीं करते हैं तो घर कुर्क कर लिया जायेगा। आरोपी रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी, रोहन श्रीवास्तव और अभिषेक मल्लिक हैं। इनके खिलाफ बरियातू थाने में मामले दर्ज हैं।