बिहार की राजधानी पटना के गोलघर और बिहार म्यूजियम जैसी करीब 30 ऐसी जगहों को चयनित किया गया है, जिनसे पटना की पहचान बनती है। इन सभी जगहों पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण होगा। आई लव गोलघर, आई लव बिहार म्यूजियम जैसे वाक्य लिखे जाएंगे। इसका ढांचा स्टील का होगा और इसमें लाइटिंग की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि रात में भी लोग यहां सेल्फी ले सकें।
इन सेल्फी प्वाइंट को छठ से पहले तैयार कर दिया जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस प्रयोग से लोगों में अपने आसपास की खास जगहों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव होगा। इस जगह को साफ-सुथरा रखने में भी मदद मिलेगी। उसी इलाके और मोहल्ले के लोगों को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी दे दी जाएगी, जो वार्ड पार्षद के नेतृत्व में काम करेंगे।
नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि शहर को खास पहचान दिलाने वाली जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय हुआ है। इसके लिए जगहों को चयनित किया जा रहा है। छठ से पहले सभी जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बना दिए जाएंगे।
बता दें कि छठ पर्व आने में बस कुछ ही समय बच गए हैं। सभी घरों में इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। अब इसको लेकर पटना में एक नई तैयारियों शुरू हो गई है।