[Team Insider] सरायकेला-खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के तिरुलडीह रेलवे स्टेशन से महिला को लेकर लौटने के क्रम में गुरुवार एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। डेरे गांव निवासी 30 वर्षीय युवक सुशील महतो को नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया है।युवक एमआरएफ कंपनी गोवा में काम करता है।इस गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल युवक को एमजीएस अस्पताल लाया गया है। जहां उसका ईलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार युवक को कुल तीन गोलियां मारी गयी है। दो गोलियां पैर में जबकि एक गोली पंजड़े में लगी है।इस घटना के संबंध में घायल सुशील महतो ने बताया कि वह अपनी दादी को स्टेशन छोड़कर अपने ससुराल डेरे लौट रहा था। इसी दौरान दो की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने उसे रोकने की कोशिश की।लेकिन नहीं रुकने पर अपराधियों ने एक के बाद एक 4 राउंड गोलियां फायरिंग कर दी।जिसमे सुशील को तीन गोलियां लग गई।
गोली लगने के बावजूद खुद चलाई बाइक
हालांकि गोली लगने के बावजूद जख्मी हालत में सुशील खुद बाइक चलकर ससुराल पहुंचा। जहां स्थानीय डॉक्टर ने गोली लगने की पुष्टि की। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तिरूलडीह थाना पुलिस को देते हुए युवक को एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया।फिलहाल युवक का ईलाज चल रहा है। वंही युवक को टीएमएच रेफर करने की तैयारी चल रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। तिरूलडीह थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।