मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है। मुंबई के गोरेगांव के एक आलीशान होटल में देहव्यपार का गोरखधंधा चलाया जा रहा था। जिसका जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सबसे चौंकाने वाली बात है कि इस देहव्यपार के धंधे में एक भोजपुरी अभिनेत्री का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने होटल में छापेमारी कर भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीन मॉडल को भी रेस्क्यू किया है। जिन्हें जबरदस्ती इस धंधे में शामिल किया जा रहा था।
बिहार में हीटवेव से मिली राहत, आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी
सेक्स रैकेट की एजेंट थी भोजपुरी अभिनेत्री
पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी नाम की ये भोजपुरी अभिनेत्री हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में एजेंट के तौर पर काम कर रही थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सुमन कुमारी भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और गाने एल्बम में भी काम कर चुकी है। एक अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने पीड़िता को एक ऐसे व्यक्ति से खरीदा था जो दूसरे राज्यों से महिलाओं की तस्करी में शामिल है।” आरोपी महिला के खिलाफ बांगुर नगर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कस्टमर्स को करती थी मॉडल्स की सप्लाई
मुंबई पुलिस ने बताया कि सुमन कुमारी पिछले 6 साल से मुंबई में रह रही है। हालांकि वो सेक्स रैकेट का कारोबार कब से कर रही है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस के मुताबिक भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी कस्टमर्स को मॉडल सप्लाई करती थी। ये मॉडल्स फिल्मों में अपना करियर बनने के लिए मुंबई आई थी। इन्हें पैसों की जरुरत थी, सुमन कुमारी ने इन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पुलिस ने सुमन कुमारी को पकड़े के लिए होटल में एक फर्जी कस्टमर को भेजा। जिसस्से सुमन कुमारी ने मॉडल के बदले 50 से 80 हजार रुपये की मांग की। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।