सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड के बाजार में छह दिवसीय कृषि मेला का समापन हुआ। यह मेला हिंदुस्तान बीज भंडार के द्वारा 6 दिनों का मेला आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय भी उपस्थित रहें। जहां किसानों को उनकी मिट्टी की गुणवत्ता जांचने तथा खेती के नए-नए तरीके अपनाने तथा उपयोगी बातो को बताया गया। साथ ही कृषि यंत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं आज समापन के दौरान प्रखंड के कृषि पदाधिकारी भी मौजूद रहें। जिनकी उपस्थिति में किसानों को लाभदायक बातें और जरूरी जानकारियां दी गई।
वही कार्यक्रम में समीउद्दीन अहमद, मेराज, डटरापुरसोली मुखिया अजय राय, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश राय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम में किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कई सवाल भी पूछे, विशेषत: नीलगाय के निपटारे के बारे में जानकारी मांगी गई और डीजल अनुदान कैसे मिलेगा इसके बारे में भी जानकारी मांगी गई। वही कार्यक्रम में आज सांस्कृतिक पक्ष रहा जिसमें मदन गिरी के द्वारा भजन गजल तथा एक अन्य गायिका के द्वारा कजरी तथा सावन में हरियाली का प्रतीक माने जाने वाले लोकगीतों को गाया गया, जिसे सुनकर दर्शक आनंद विभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों को कुदाल और छाता देकर तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।