पटना में 5 देशरत्न स्थित तेजस्वी यादव के बंगले को 5 अक्टूबर यानी की शनिवार को खाली कराया गया है। इसकी वजह ये है कि इस फ्लैट में अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिफ्ट होंगे। दरअसल, भवन निर्माण विभाग ने इस आवास को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को हैंड ओवर किया है।
बता दें कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टीम शनिवार को बंगले की चाबी लेने पहुंची थी। सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम का पोस्ट मिलने के बाद उन्हें सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। इस बंगले में पहले तेजस्वी यादव रहा करते थे। आवास हैंड ओवर करने के बाद अब विजयादशमी के दिन सम्राट चौधरी गृह प्रवेश करेंगे।
जानकारी के अनुसार, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को 3 देश रत्न मार्ग स्थित बंगले को आवंटित किया गया था, तो वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को विजय सिन्हा वाला बंगला दिया गया। तेजस्वी यादव को एक पोलो रोड का बंगला आवंटित किया गया। विजय सिन्हा जब महागठबंधन की सरकार में नेता प्रतिपक्ष थे तब इसी एक पोलो रोड स्थित बंगले में रहा करते थे।