SARAIKELA : सरायकेला थाना पुलिस ने सहदेव महतो ह’त्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सुलेखा महतो एवं उसके प्रेमी जयसेन कुंभकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि दो शूटर अशोक नायक और मेघनाथ कुंभकार की तलाश में पुलिस जुटी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतक की पत्नी सुलेखा महतो का जयसेन कुंभकार के साथ नाजायज संबंध है। इसकी भनक सहदेव महतो को लग चुकी थी। जिसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए दोनों ने अशोक नायक और मेघनाथ कुंभकार को 50000 की सुपारी दी थी। जिसमें बतौर पेशगी ₹30000 का भुगतान दोनों के द्वारा किया गया था। उसके बाद बीते 20 जून को दोनों ने मिलकर झापड़ागुढ़ा- टेंटोपोसी के बीच सहदेव महतो की गोली मारकर ह’त्या कर दी। पुलिस ने 21 जून को शव बरामद किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्तों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं।
1.36 लाख करोड़ बकाए पर ब्रेकअप दे राज्य सरकार, भाजपा भी मदद करेगी: बाबूलाल मरांडी
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी आज बोकारो...