RANCHI : झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 नवंबर से 25 नवंबर मतलब तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 26 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हवा की दिशा में बदलाव होगा और झारखंड में पुरवइया हवा चलने की संभावना है। जिस कारण आंशिक बादल भी देखने को मिल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है पर नमी वाली हवा चल सकती है। 26 नवंबर से आंशिक बादल बनेंगे, जो 27 और 28 नवंबर को गहरा सकते हैं। बादलों के आने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी 2 से 4 डिग्री देखने को मिल सकती है और बादल छटते ही फिर बड़े तापमान में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिल सकती है।