पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सरकार के केबिनेट मंत्री साधन पांडे (Sadhan Pandey) का आज सुबह मुंबई मे निधन हो गया है। साधन पांडे लम्बे समय से बीमार चल रहे थें। उनके फेंफड़ों मे संक्रमण होने के कारण उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल मे चल रहा था। पिछले चार दिनों से उनकी तबियत काफी बिगड़ी हुई थी। साधन पांडे की मौत से बंगाल की राजनीतीक गलियारे मे सोक का लहर दौड़ पड़ी है। साधन पांडे की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी व पश्चिम बंगाल के राजयपाल जगदीप धनकड़ ने शोक जताया है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-20-at-1.00.40-PM.jpeg)
ममता बैनर्जी के साथ जुड़े
साधन पांडे का उम्र 71 वर्ष था और वह करीब 8 बार विधायक बन चुके हैं। साधन पांडे पहले कांग्रेस के नेता थें। वह राजनीती मे काफी सक्रिय भी थें। जब राज्य में ममता बैनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल का गठन किया तब वह ममता बैनर्जी के साथ जुड़ गये। जिसके बाद वह पहले बड़तला विधानसभा केंद्र से और बाद में मानिकतला विधानसभा केंद्र से टीएमसी के विधायक बने थे। ममता बनर्जी की सरकार में उन्हें उपभोक्ता मामलों का मंत्री बनाया गया था। साधन पांडे बंगाल सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे। पांडे इस बार माणिकतला से विधानसभा चुनाव जीते थे। वे इस सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने थे।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-20-at-1.00.39-PM.jpeg)