बिहार के हर पंचायत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों की संख्या 10 हजार से पार पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों की समृद्धि की गारंटी दी है और इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने में जुटे हैं। ये बातें शुक्रवार को दीघा विधानसभा क्षेत्र के महेंद्र मंडल में बूथ संख्या 94, 100 और 101 की मछली गली व बिन्द टोली में लाभार्थी संपर्क अभियान के दौरान स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने कहीं। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूरे इलाके में घूम-घूम कर लोगों से केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की, लाभार्थियों के घरों पर स्टिकर चिपकाए और परिवारजनों के नाम प्रधानमंत्री के पत्र बांटे। संपर्क अभियान में अरविंद वर्मा, प्रवीण कुमार, सुनीता गिरि, गणेश प्रसाद, अजय यादव, रंजीत गिरि, जीवेन्द्र सिंह, जयनन्दन शर्मा, सूरज गुप्ता, बबीता पांडेय, मालती देवी, सविता देवी, ठाकुर रविंद्र सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
तेज प्रताप यादव के आवास पर पहुंच गए नीतीश कुमार के सारे मंत्री.. विजय सिन्हा बोले- मैं किसी व्यक्ति से नफरत नहीं करता
बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के दिन अचानक से नए समीकरणों की आहट सुनाई देने लगी है। जनशक्ति जनता...




















